गुरुवार, 20 मार्च 2025

अनुभूतियाँ 148

 अनुभूतियाँ 148/35

589

सदा बसें  हिरदय में मेरे

राम रमैया सीता मैया

अंजनि पुत्र केसरी नंदन

साथ बिराजै लछमन भैया

 

 

590

हो जाए जब सोच तुम्हारी

राग द्वेष मद मोह से मैली

राम कथा में सब पाओगे

जीवन के जीने की शैली 

 

:591

एक बार प्रभु ऐसा कर दो

अन्तर्मन में ज्योति जगा दो

काम क्रोध मद मोह  तमिस्रा

मन की माया दूर भगा दो 

 

592

इस अज्ञानीइस अनपढ़ पर

कृपा करो हे अवध बिहारी 

भक्ति भाव मन मे जग जाए

कट जाए सब संकट भारी


-आनन्द.पाठक-


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें